फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pollution Board gave instructions to close three brick kilns

Sultanpur News: प्रदूषण बोर्ड ने तीन ईंट भट्ठे बंद करने का दिया निर्देश

Wed, 13 Mar 2024 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pollution Board gave instructions to close three brick kilns
भदैंया (सुल्तानपुर)। आबादी के बीच संचालित तीन ईंट भट्ठों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने का आदेश दिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई से ईंट भट्ठा संचालकों में अफरातफरी का आलम है।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड में छह ईंट भट्ठे गांव की आबादी क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। ईंट भट्ठे बिना प्रदूषण बोर्ड के नो ऑब्जेक्शन प्रमाणपत्र और आधिकारिक के आदेश के चल रहे हैं। गौतमपुर, अभियाकलां, बभनगंवा में ईंट भट्ठे आबादी के बीच चल रहे है। भदैंया गांव के गौतमपुर निवासी रमाशंकर सिंह, दीपक सिंह व सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि गांव की आबादी के बगल ही भट्ठा संचालित होने से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही ईंट भट्ठे के बगल एलपीजी गैस एजेंसी गोदाम होने से ग्रामीणों के जीवन पर खतरा है। शिकायत को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा की अगुआई में तीन दिन पहले जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने श्याम नारायण मिश्र ईंट भट्ठा, एसबी ब्रिक फील्ड तथा मनराजी ईंट भट्ठे का संचालन बंद करने का आदेश दिया। प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई से अन्य ईंट भट्ठा संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed