{"_id":"67b386a289085c1fa306aa17","slug":"polling-parties-will-leave-for-polling-centers-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127376-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मतदान केंद्रों के लिए आज रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मतदान केंद्रों के लिए आज रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां
Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में पंचायत उपचुनाव का प्रशिक्षण लेते मतदान कार्मिक। संवाद
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में लगाए गए 108 मतदान कार्मिकों व अधिकारियों को सोमवार को विकास भवन में प्रशिक्षित किया गया। प्रधान के सात व बीडीसी के एक पद के चुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। 19 फरवरी को मतदान होगा।
सात ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली चल रहे पद पर चुनाव के लिए लगाए गए 108 मतदान कार्मिकों, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पहली पाली में प्रशिक्षित किया गया। दूसरी पाली में 24 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी संतोष गुप्ता, मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पांडेय, सुनील सिंह ने मतदान व मतगणना की सावधानियां बताईं। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम में जमा कराने के बाद कार्मिक रवाना होंगे। जनार्दन राय ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी कार्मिक मौजूद रहे।