{"_id":"e779903eea4466a5dd3332bbffa800f4","slug":"polling-parties-leave-for-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रथम चरण में शामिल जिले के चार ब्लॉकों के 337 मतदान केंद्रों पर कुल 4,94,409 मतदाता शुक्रवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि जिले के 14 ब्लॉकों को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए चार चरणों में विभाजित किया गया है।
ग्राम प्रधानों की अंतिम आरक्षण सूची जारी
शासन के निर्देश पर बीते 26 सितंबर को जारी अनंतिम सूची पर ली गई आपत्तियों के निस्तारण के बाद मंगलवार देर रात 682 ग्राम प्रधान और 8,613 ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी अनंतिम सूची व अंतिम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
शासन के आदेश पर बीते 26 सितंबर को जिले की 682 ग्राम पंचायतों के 682 ग्राम प्रधानों और 8,613 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण की अनंतिम आरक्षण सूची जारी हुई थी। जारी अनंतिम सूची में 232 सीटें (34 प्रतिशत से अधिक) महिलाओं (एससी महिला के लिए 56, ओबीसी महिला के लिए 64 और महिलाओं के लिए 112 सीटें) के लिए आरक्षित की गई थीं तो अनुसूचित जाति के लिए 100 व पिछड़ा वर्ग के लिए 117 सीटें आरक्षित की गई थीं। शेष 233 सीटें अनारक्षित रखी गई थीं। अनंतिम सूची जारी करने के बाद एक अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी जगतराज के हस्ताक्षर से अंतिम सूची जारी कर दी गई। डीपीआरओ एसबी सिंह ने बताया कि जारी अनंतिम सूची व अंतिम सूची में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन
मोतिगरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मोतिगरपुर ब्लॉक के जिला पंचायत की वार्ड संख्या 11 में आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड संख्या 11 में बहुजन समाज पार्टी समर्थित उम्मीदवार कमरजहां के पक्ष में जनसमर्थन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से जूनियर हाईस्कूल चौहानपुर में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। मालूम हो कि आदर्श आचार संहिता में मतदान के 48 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर और मीटिंगों पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके लाउडस्पीकर लगाकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी रहा। लोगों की शिकायत के बाद भी थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। रात करीब सात बजे तक मीटिंग चलती रही। लोगों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।