{"_id":"61f97a62dd77b9767871f4cf","slug":"political-sultanpur-news-lko615986619","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने इसौली विधायक अबरार अहमद का टिकट काटकर ताहिर खान को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने इसौली विधायक अबरार अहमद का टिकट काटकर ताहिर खान को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आखिर इसौली में वही हुआ, जिसकी संभावना जताई जा रही थी। सपा ने मौजूदा विधायक अबरार अहमद का टिकट काटकर पूर्व सांसद ताहिर खान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसौली प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।
सपा ने 2012 और 2017 में लगातार विधायक रहे अबरार अहमद का टिकट काट दिया है। सपा ने उनके स्थान पर सुल्तानपुर के पूर्व सांसद ताहिर खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों सपा ने जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। सपा ने एकमात्र इसौली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। इसौली जिले की इकलौती सीट है, जिस पर सपा का कब्जा है। अंदरखाने तभी से इस बात की चर्चा थी कि विधायक अबरार अहमद को लेकर सपा में सब ठीक नहीं चल रहा है। आखिरकार यह आशंका सही साबित हुई। पूर्व सांसद ताहिर खान के प्रत्याशी घोषित होने के बाद विधायक के खेमे में मायूसी छा गई है।
ताहिर खान शहर के कस्बा स्थित पांचोपीरन के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1999 में की थी। उन्होंने अजेय भारत पार्टी से अमेठी में सोनिया गांधी के विरुद्ध चुनाव लड़ा और पराजित हुए। 2002 में वे जयसिंहपुर विधानसभा सीट से अपना दल के टिकट पर मैदान में उतरे। इस चुनाव में उन्हें शिकस्त मिली लेकिन मामूली अंतर से पराजित होने के कारण वे चर्चा में आ गए। वर्ष 2004 में उन्होंने बसपा के टिकट पर सुल्तानपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। 2012 में उन्होंने बसपा के टिकट पर सुल्तानपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पराजय का मुंह देखना पड़ा।