फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   political

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन

Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
सुल्तानपुर। पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होते ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन जिले में किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन नहीं दाखिल किया। कांग्रेस, सपा व बसपा प्रत्याशियों समेत अन्य के लिए 30 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट सुरक्षा घेरे में रहा। शाम तीन बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

नाम निर्देशन के पहले दिन कलेक्ट्रेट समेत आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कलेक्ट्रेट में पांचों विधानसभा क्षेत्रों इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों में संबंधित निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी कर्मचारियों के साथ पूरे समय मौजूद रहे। पहले दिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन नहीं दाखिल हुआ।
विज्ञापन

सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अनूप संडा, कांग्रेस प्रत्याशी फिरोज अहमद, बसपा के देवी सहाय मिश्र, इंसाफ पार्टी के हरीलाल, निर्दल शिवमंगल व मोहम्मद कप्तान शामिल हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा, बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा, आजाद समाज पार्टी से अनीस अहमद, डेमोक्रेटिव फ्रंट से हरीलाल, निर्दल नफीस खान, निवेदिता वर्मा, अशोक कुमार, पर्मिला ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। लंभुुआ क्षेत्र से सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय, बसपा के उदराज वर्मा, कम्युनिस्ट पार्टी से राजेंद्र प्रसाद मौर्य, निर्दल महमूद अहमद व आम जनता पार्टी से मंजूलता पाल ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निकलेश सरोज, बसपा के हीरालाल गौतम, विकाससील इंसाफ पार्टी से संतोष कुमार, निर्दल पुष्पांजलि, रीना पत्नी प्रमोद, राजितराम, धर्मेंद्र कुमार ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। शाम तीन बजे नामांकन कार्य समाप्ति तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 30 नाम निर्देशन पत्र बिके। बुधवार से प्रत्याशियों के नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की संभावना है।
आठ फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे नाम निर्देशन
विधानसभा निर्वाचन के लिए आठ फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी व 11 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसौली की निर्वाचन अधिकारी व बल्दीराय एसडीएम वंदना पांडेय ने बताया कि 11 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी दिया जाएगा। 27 फरवरी को चुनाव व 10 मार्च को मतगणना होगी।
कांग्रेस, सपा व बसपा प्रत्याशियों समेत अन्य ने लिए पर्चे
क्रासर
पांचों विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कांग्रेस, सपा व बसपा प्रत्याशियों समेत अन्य ने नाम निर्देशन पत्र लिए। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की ओर से पर्चे खरीदे गए हैं।

शाम को जारी सूचना के मुताबिक इसौली विधानसभा क्षेत्र से तीन निर्दलीयों ने नाम निर्देशन पत्र लिए गए। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अनूप संडा, कांग्रेस प्रत्याशी फिरोज अहमद, बसपा प्रत्याशी देवी सहाय मिश्र, इंसाफ पार्टी के हरीलाल, निर्दल शिवमंगल व मोहम्मद कप्तान शामिल हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा, बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश, कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा, आजाद समाज पार्टी से अनीस अहमद, डेमोक्रेटिव फ्रंट से हरीलाल, निर्दल नफीस खान, निवेदिता वर्मा, अशोक कुमार, पर्मिला ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। लंभुुआ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय, बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा, कम्युनिस्ट पार्टी से राजेंद्र प्रसाद मौर्य, निर्दल महमूद अहमद व आमजनता पार्टी से मंजूलता पाल ने पर्चा खरीदा है। कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निकलेश सरोज, बसपा प्रत्याशी हीरालाल गौतम, विकाससील इंसाफ पार्टी से संतोष कुमार, निर्दल पुष्पांजलि, रीना पत्नी प्रमोद, राजितराम, धर्मेंद्र कुमार ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। नामांकन पत्र खरीदने वाले प्रत्याशी बाद में नामांकन दाखिल करेंगे। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी व प्रस्तावक समेत पांच को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed