{"_id":"5f4a79738ebc3e3d1a5b1647","slug":"police-to-seize-the-property-of-criminals-adg-sultanpur-news-lko5374741170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की संपत्ति जब्त करे पुलिस: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की संपत्ति जब्त करे पुलिस: एडीजी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के टॉपटेन अपराधियों के साथ ही गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। त्योहारों पर भीड़ न जुटने दें। फरियादियों से पुलिस अच्छा बर्ताव करे। ये निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत ने दिए।
वे शुक्रवार की रात पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए टॉप-10 ,एनएसए, गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति के जब्तीकरण के साथ ही गोकशी से संबंधित अपराध में सख्ती की जाए। एडीजी ने सार्वजनिक स्थानों पर नियमानुसार जुलूस प्रतिबंधित रखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम आदमी का सहयोग भी लिया जाए। पुलिस फरियादियों से अच्छा बर्ताव करे। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी सी. इंदुमती, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मौजूद रहे।