{"_id":"68ae11b097524f45b6018db6","slug":"police-station-incharge-salary-in-gauriganj-mla-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139598-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गौरीगंज विधायक के केस में थाना प्रभारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गौरीगंज विधायक के केस में थाना प्रभारी तलब
Wed, 27 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में विधायक राकेश प्रताप सिंह से जुड़े मामले में मंगलवार को थाना प्रभारी उपस्थित हुए। उन्होंने गैरहाजिर चल रहे आरोपियों के खिलाफ जारी कार्यवाही पर अपनी रिपोर्ट पेश की। अदालत ने पेश की गई रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद पत्रावली अग्रिम आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया है।
अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर हुए हमले के मामले में गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने गैरहाजिर चल रहे आरोपियो के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर तलब किया था, लेकिन कई पेशियों से आरोपी न हाजिर हो रहे थे और न कोई रिपोर्ट पुलिस पेश कर रही थी। अदालत ने थाना प्रभारी को तलब कर जवाब मांगा था, जिस पर उन्होंने कोर्ट में हाजिर होकर अपनी रिपोर्ट पेश की।