फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police distributes ration for Divyang and woman

लॉकडाउन में मानवता की मिसाल पेश कर रहे पुलिस कर्मी

Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police distributes ration for Divyang and woman
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन में आमलोगों के लिए पुलिस देवदूत बन गई है। दिन-रात ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जिले में सुकून पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

बल्दीराय में एसओ ने दिव्यांग के घर जहां राशन पहुंचाया, वहीं भूख से बिलख रहे बच्चों की सूचना मिलते ही एसओ हलियापुर मातहतों के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने महिला को राशन और अन्य सामग्री वितरित की तो बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन लॉकडाउन में एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह को सूचना मिली कि कस्बे में दिव्यांग संतोष कुमार के घर पर राशन नहीं है। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस टीम के साथ संतोष के घर पहुंच गए। एसओ ने राशन के साथ अन्य सामग्री संतोष को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव की रहने वाली सीतापती पत्नी सुखदेव ने शुक्रवार को यूपी 112 पर फोन करके सूचना दी कि उसके पति मजदूरी करते हैं और मौजूदा समय में मेरठ में फंसे हुए हैं। घर पर छोटे बच्चे हैं और खाने के लिए कुछ भी नहीं है।

यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल एसओ हलियापुर मोहम्मद अरशद खान को दी। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस कर्मियों के साथ राशन व अन्य सामान लेकर सीतापती के घर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को देखकर सीतापती ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed