फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police beat system implemented in Gauriganj

गौरीगंज में लागू हुई पुलिस बीट प्रणाली

Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police beat system implemented in Gauriganj
अमेठी। जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे विभाग ने गौरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस बीट प्रणाली शुरू की है। प्रणाली का शुभारंभ करते हुए एसपी ने हलका प्रभारी को वायरलेस सेट व आरक्षी को बीट पुस्तिका वितरित की। वितरण कार्यक्रम के बाद एसपी ने सभी को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए आम जनमानस को सुरक्षित व संरक्षित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपराधियों पर निगरानी के साथ अपराध नियंत्रण करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सोमवार से गौरीगंज थाने में बीट पुलिस प्रणाली की शुरुआत हुई। गौरीगंज थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना क्षेत्र को दस बीट व छह हलके में विभक्त करते हुए हलका प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक तो बीट प्रभारी के रूप में सिपाहियों की तैनाती की।
विज्ञापन

एसपी ने हलका प्रभारी को वायरलेस सेट व बीट आरक्षी को बीट पुस्तिका वितरित करते हुए विस्तार से उनकी जिम्मेदारी समझाई। एसपी ने बताया कि नई प्रणाली से कानून व्यवस्था बेहतर होने के साथ अपराधियों पर निगरानी में आसानी व घटित अपराधों के खुलासे मेें सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र को छह हलका व 43 बीट में विभाजित किया गया है। बीट क्षेत्र में दो राजस्व गांव शामिल हैं। बीट पुलिस प्रणाली की समीक्षा एएसपी व सीओ करेंगे। एसपी ने कर्मियों को जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अर्पित कपूर व प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा समेत सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed