{"_id":"6a53fa7297b95bef6b04642c","slug":"player-swimmig-sultanpur-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160389-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल आज, 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल आज, 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय छात्र-छात्रा तैराकी का ट्रायल सोमवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। हाजी हनीफ इंटर कॉलेज लोलेपुर को प्रतियोगिता संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में होगी। अलग-अलग विद्यालयों के लगभग 150 से अधिक बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता जिले के तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी। जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले से सर्वश्रेष्ठ तैराकों का चयन करना है, जो आगे चलकर मंडल और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। प्रतियोगिता को लेकर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। खिलाड़ियों के लिए उचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी, जिससे सभी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का समान अवसर मिल सके। मंडल प्रतियोगिता में सफल होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।