फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pipeline damaged during pole installation; contaminated water reached homes

Sultanpur News: पोल लगाने में टूटी पाइपलाइन, घरों तक पहुंचा दूषित पानी

Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged during pole installation; contaminated water reached homes
सुल्तानपुर। शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के पास सोमवार को बिजली का पोल लगाने के दौरान नगर पालिका की जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार दिन से लीकेज के कारण कई घरों तक नाली का दूषित और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इससे शास्त्रीनगर सहित शहर के बड़े हिस्से में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय सभासद के मुताबिक समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन दो दिन बाद भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। जेई से संपर्क करने पर उन्होंने एक्सईएन से बात करने को कहा। लोगों का आरोप है कि एक्सईएन से संपर्क करने की कोशिश पर फोन काट दिया गया और बाद में सरकारी नंबर बंद मिला। दूषित पानी की आपूर्ति से जलजनित बीमारियों की आशंका को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों राकेश कुमार, नीरज सहित अन्य ने नाराजगी जताई है और कहा कि 24 घंटे में पाइपलाइन ठीक कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed