फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pick pocketing in bank

पैंट की जेब काटकर उड़ाए 50 हजार रुपये

Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
pick pocketing in bank
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बैंक से रुपये निकालकर बचत की जानकारी कर रहे एक युवक की पैंट की जेब काटकर जेबकतरे ने 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो टोपी लगाए एक जेबकतरा उसमें कैद नजर आया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के लामा बनकठा निवासी आंजनेय शर्मा का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। बृहस्पतिवार को वे बैंक पहुंचे थे। उन्होंने अपने चालू खाते से एक लाख रुपये निकाला। बैंक से उन्हें 50-50 हजार की दो गड्डियां मिलीं। पैसे को वे अपनी दो जेब मे रखकर बैंक के बाहर पहुंचे। दो मिनट बाद आंजनेय बैंक में दोबारा पहुंचे और धन निकासी काउंटर पर खाते में शेष रकम की जानकारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच पैंट के पीछे की जेब काटकर जेबकतरे ने 50 हजार रुपये की गड्डी उड़ा दिया। आंजनेय काउंटर से हटे और पीछे की जेब पर हाथ रखा तो रुपये गायब मिले। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक व पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई रमेश सिंह बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज में एक युवक टोपी लगाए आंजनेय की जेब से रुपये निकालते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed