{"_id":"94634296d42bf7777a59d792aaefe196","slug":"people-stuck-to-tv-to-see-meena-stampede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजियों का हाल जानने टीवी से चिपके रहे परिवारीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजियों का हाल जानने टीवी से चिपके रहे परिवारीजन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्का में हुए दिल दहलाने वाले हादसे से जिले के हाजियों के परिवारीजन दिन भर हलकान रहे। हाजियों का हाल जानने के लिए दिन भर लोग टीवी से चिपके रहे। सऊदी अरब में रह रहे रिश्तेदारों के फोन मिलाकर अपने लोगों के बारे में लोग जानकारियां लेते रहे।
विज्ञापन
अविभाजित जिले (अमेठी जिला बनने से पहले) 467 लोग हज पर गए हैं। जिले के अझुई गांव निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी अख्तर अहमद अपनी पत्नी के साथ हज पर निकले हैं जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र के डिहवा निवासी मेराज अहमद अपनी नानी खुदबुननिशां के साथ हज पर गए हैं।
विज्ञापन
हनीफनगर निवासी शकील भी हज पर गए हैं। गुरुवार को मक्का में हुए हादसे से हज पर गए लोगों के परिवारीजन दिन भर परेशान रहे। हर कोई अपने परिवारीजनों की सलामती के लिए दुआ मांगता रहा। सऊदी अरब में रह रहे रिश्तेदारों के पास फोन मिलाकर हादसे की सही जानकारी करता रहा। फिलहाल जिला प्रशासन के पास जिले के किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है।
विज्ञापन