{"_id":"65aac753556eaff91c04c704","slug":"people-gathered-to-see-charan-paduka-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-8562-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चरण पादुका दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चरण पादुका दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Sat, 20 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चरण पादुका रथ यात्रा की शुक्रवार को अयोध्या रवानगी के समय पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार के सामने सुबह से ही भक्ताें की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई प्रभु श्रीराम की चरण पादुका के दर्शन के लिए आतुर दिखा। राम आएंगे जरूर की धुन व जय श्रीराम के जयकारों से कुशभवनपुरी गूंज उठी। अयोध्या जिले में यात्रा के प्रवेश के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार शाम शहर में स्वागत के बाद श्रीराम की चरण पादुका रथयात्रा में शामिल संत बरात घर में विश्राम करके शुक्रवार सुबह सीताकुंड से जल लेने निकले। गोमती नदी में स्नान करने के बाद साधु-संत जल लेकर निकले। इस बीच गोमती मैया व श्रीराम के जयकारे लगते रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष आरएवर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह व डॉ़ एके सिंह चरण पादुका को घाट से हाथ में लेकर रथ तक पहुंचे। रथ पर सवार संतों ने चरण पादुका की पूजा-अर्चना की। यहीं विधायक विनोद सिंह ने भी पादुका के दर्शन किए।
विज्ञापन
दीवानी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने स्वागत कर किया। अपने आवास के पास डीएम कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अभिनंदन किया। इस बीच हजारों की भीड़ जयकारों के साथ नाचते-गाते हुए झूमती रही।
गोलाघाट पर चरण पादुका रथ का स्वागत ढोल-नगाड़ों की थाप व आतिशबाजी के बीच हुआ। हनुमान मंदिर में महिलाओं ने पादुका की आरती उतारी। पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर सभासद गिरीश मिश्र व प्रवीण मिश्र आदि भी मौजूद रहे।