फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People demonstrated with posters and banners

Sultanpur News: पोस्टर-बैनर के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 05:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated with posters and banners
.कालिकन धाम के गणेश देवतन मंदिर के सामने प्रदर्शन करते लोग।-संवाद
संग्रामपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाल ही में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर-बैनर के साथ जुलूस निकाले जाने की घटनाओं से लोगों में असंतोष है। इसी को लेकर शनिवार को कालिकन धाम परिसर के प्राचीन शिव मंदिर गणेश देवतन धाम पर लोगों ने आई लव महादेव लिखे पोस्टर-बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष शिवांग विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आस्था किसी की निजी संपत्ति नहीं है और इसे राजनीति या विवाद का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। आई लव महादेव के पोस्टरों के माध्यम से यही संदेश दिया गया कि धार्मिक विश्वास सभी के लिए समान है। आई लव मोहम्मद का जुलूस निकाल कर समाज को बांटने का प्रयास अस्वीकार्य है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



कालिकन पीठाधीश्वर श्री महाराज ने कहा कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस्था को ठेस पहुंचाने वाली इस प्रकार की गतिविधियां समाज में अनावश्यक बहस और तनाव फैलाती हैं। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की कि समाज में नफरत फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed