{"_id":"5e0f78b98ebc3e87e618c0c4","slug":"pebble-in-urea-sacks-farmers-uproar-over-filling-soil-sultanpur-news-lko5011274179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की फटी बोरियों में कंकड, मिट्टी भरने पर किसानों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की फटी बोरियों में कंकड, मिट्टी भरने पर किसानों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के कटका में स्थित पीसीएफ की बफर गोदाम में शुक्रवार को यूरिया की फटी बोरियों में कंकड़ व मिट्टी की पैकिंग करने से नाराज किसानों से जमकर हंगामा काटा। इसको को लेकर गोदाम प्रभारी व किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
गोदाम पर करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। गोदाम प्रभारी के कार्य-व्यवहार से किसानों में रोष है। इफ्को के क्षेत्र अधिकारी ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
कटका बाजार के पास पीसीएफ की बफर गोदाम स्थित है। यहां पर उर्वरक का भंडारण होता है और क्षेत्र की अन्य समितियों पर यहीं से खाद भेजी जाती है। इस बफर गोदाम पर शुक्रवार को कटघरा निवासी राम भुआल, इनायतपुर के इस्माइल, सोनारा गांव के रामदयाल व सिद्घार्थ वर्मा समेत कई किसान गेहूं में छिड़काव करने के लिए यूरिया लेने गए थे।
विज्ञापन
इन किसानों ने देखा कि गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार गोदाम के अंदर मजदूरों से यूरिया की फटी हुई बोरियों की पैकिंग करा रहे थे। किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी यूरिया की बोरियों में कंकड़ व मिट्टी भरवाकर पैकिंग करा रहे हैं।
इसको लेकर गोदाम प्रभारी व किसानों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। गोदाम परिसर में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। गोदाम प्रभारी के कार्य-व्यवहार से किसानों में रोष है।
इस बीच निरीक्षण पर निकले इफको के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार मौर्य गोदाम पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज किसानों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार ने किसानों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि फटी बोरियों की पैकिंग कराई जा रही थी।