फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PD faces second indictment in three years for indecency

Sultanpur News: अभद्रता के मामले में तीन साल में दूसरी बार गिरी पीडी पर गाज

Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
PD faces second indictment in three years for indecency
 परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह, स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। तीन साल में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह पर दूसरी बार निलंबन की गाज गिरी है। डीएम इंद्रजीत सिंह के पत्र पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से कर्मचारियों व अधिकारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अगस्त में परियोजना निदेशक का विकास भवन के दो कर्मचारियों मनोज श्रीवास्तव व अमित श्रीवास्तव से विवाद हो गया था। प्रकरण का वीडियो भी वायरल हुआ था। परियोजना निदेशक ने दोनों कर्मचारियों पर गलत फाइल कराने व अभद्रता करने का आरोप लगाया था। कर्मचारियों ने प्रताड़ना समेत अन्य आरोप जांच टीम के सामने लगाए गए थे। इसके बाद कार्यालय में डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

प्रकरण में पीडी ने दोनों कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों पर टिप्पणी भी की थी। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित कर दी थी। डीएम के मुताबिक टीम की सूचना के बाद भी पीडी ने बयान नहीं दर्ज कराया था, जबकि दोनों कर्मचारियों के बयान दर्ज हुए थे। बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पीडी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी जिले में परियोजना निदेशक रहते हुए तत्कालीन सीडीओ से उनका विवाद हो गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन अमेठी के डीएम राकेश मिश्र ने शासन को पत्र लिखा था। इस पर शासन ने वर्ष 2023 में उन्हें निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी शासन की ओर से उन पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed