फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients of diarrhea are increasing in Dostpur area

Sultanpur News: दोस्तपुर क्षेत्र में बढ़ते जा रहे डायरिया के मरीज

Thu, 25 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patients of diarrhea are increasing in Dostpur area
दोस्तपुर ( सुल्तानपुर)। मौसम में बदलाव से क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। प्रतिदिन सीएचसी व निजी चिकित्सालयों में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।बीमारी बढ़ने से नगर पंचायत स्थित सीएचसी व क्षेत्र के कस्बों में रोज डायरिया के दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीज अमूमन उल्टी-दस्त से पीड़ित बताए जा रहे हैं। खासकर महिलाएं व बच्चे ज्यादा की चपेट में आ रहे हैं। रोग बढ़ने से कभी-कभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बेड फुल हो जाते हैं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को कई महिलाएं व बच्चे डायरिया की चपेट में आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इनमें से एक छावनी निवासी अनुराग ने बताया कि अचानक उन्हें उल्टी होने लगी। बंद न होने पर अस्पताल आना पड़ा।
विज्ञापन



दोस्तपुर निवासी रेखा यादव, रतनपुर निवासी रीना व महिमा ने बताया कि अचानक उल्टी-दस्त से परेशानी बढ़ने पर अस्पताल आना पड़ा, इलाज से आराम हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह यादव ने बताया कि सर्द-गर्म मौसम की वजह से डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed