{"_id":"5835ca0b4f1c1b242413be63","slug":"passing-out-parade-in-crpf-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"457 रिक्रूटों ने ली देशसेवा की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
457 रिक्रूटों ने ली देशसेवा की शपथ
Amarujala Bureau
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
देश की रक्षा का संकल्प लिया
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र त्रिसुंडी में मंगलवार को पास आउट परेड का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ के अपर महानिदेशक राजेश प्रताप सिंह ने 457 रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जवानों में देश की सुरक्षा का जज्बा दिखाई पड़ रहा है। सीआरपीएफ जवानों का देश की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशिक्षण केंद्र से दूसरे बैच का पास आउट हुआ है। संसाधन की कमी का सामना करने के बाद भी जवान देश की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। 14 राज्यों के जवानों ने पास आउट परेड में भागीदारी की। इसमें 457 रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जवानों के पास आउट परेड की सराहना की। कार्यक्रम में एसडीएम अमेठी अशोक कनौजिया, पीपरपुर एसओ भरत उपाध्याय, सीआरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही कई स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इससे पहले प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य अशोक कुमार ने जवानों के साथ बिताए गए पलों को साझा किया।
विज्ञापन