फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Parents are reluctant to fill acceptance letter

स्वीकृति पत्र भरने से कतरा रहे अभिभावक

Fri, 09 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Parents are reluctant to fill acceptance letter
सुल्तानपुर। शासन ने 15 अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों को बच्चों के लिए खोलने का निर्देश दिया है। बच्चों को अभिभावकों की ओर से दिए गए स्वीकृति पत्र के आधार पर ही प्रवेश देने का निर्देश हैं लेकिन जिले में इसकी स्थिति बहुत सुस्त है। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भरे जाने वाले स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होने वाली पढ़ाई को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके पहले सभी छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों से एक स्वीकृति पत्र बनवाकर भेजना होगा। इसमें अभिभावकों को अपने पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए अनुमति प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों को हस्ताक्षर के साथ ही अपना पता व मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा। विद्यालयों की ओर से छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुप में अभिभावक स्वीकृति पत्र का प्रारूप भेजा गया है। बावजूद इसके विद्यालयों में स्वीकृति पत्र पहुंचने की गति काफी कम है। जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई कॉलेजों में नाम मात्र के स्वीकृति पत्र आए हैं। वहीं प्राइवेट विद्यालयों में मैनेजमेंट की ओर से स्वीकृति पत्र भराए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तकरीबन 360 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े 334 विद्यालय चल रहे हैं। लगभग 26 विद्यालय ऐसे हैं, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्घ हैं। यूपी बोर्ड के 25 राजकीय, 58 सहायता प्राप्त व 251 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed