फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   panchayatiraj department surrendered 4 crore rupees

पंचायतराज विभाग ने चार करोड़ रुपये किया सरेंडर

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
panchayatiraj department surrendered 4 crore rupees
सुल्तानपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभागीय बजट खपाने के लिए देर रात तक काम चलता रहा। कई विभाग शासन से बजट मिलने का देर शाम तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

देर से बजट जारी होने पर विभाग खर्च नहीं हो पाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि पंचायतराज विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये सफाई कर्मचारियों के वेतन मद का शासन में सरेंडर कर दिया। विभाग में वेतन मद का यह अतिरिक्त बजट आना बताया रहा है।
पंचायतराज विभाग में सफाई कर्मचारियों के वेतन मद के करीब चार करोड़ रुपये बजट अतिरिक्त आ गया था। मार्च माह में अचानक अतिरिक्त बजट आने पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने इसकी छानबीन की। वेतन मद के अतिरिक्त बजट को देखते हुए पंचायतराज विभाग ने चार दिन पहले शासन में चार करोड़ रुपये सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ आरके भारती ने इसे सफाई कर्मचारियों के वेतन मद का अतिरिक्त बजट बताया। इधर, वित्तीय वर्ष की समाप्ति के आखिरी दिन विभागों में शासन के बजट को खपाने का काम दिन भर चलता रहा। विभागों की ओर से विभिन्न योजनाएं के स्वीकृत कार्यों पर धनराशि आवंटित करने का कार्य शाम तक चलता रहा। इसे लेकर तकरीबन सभी विभागों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषागार में भी बजट को क्लीयर कराने के लिए सुबह से भीड़ रही। सूत्रों के मुताबिक कई विभाग कागजों में धनराशि खर्च दिखाकर उसे लैप्स होने से बचाने में लगे रहे। वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए सड़क, सेतु, सिंचाई समेत फरवरी व मार्च माह में अन्य स्वीकृत कार्यों के बजट का इंतजार विभागीय अधिकारी शाम तक करते रहे।

अधिकारियों को देर से बजट जारी होने पर उसके खर्च नहीं होने की आशंका सता रही है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का कहना है कि अधिकारियों की ओर से वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा दुरुस्त किया जा रहा है। अभी बजट लैप्स होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed