{"_id":"8f09046c066cfab714aed0a9d79b4c57","slug":"panchayat-elections-issued-by-the-dm-notification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव की डीएम ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव की डीएम ने जारी की अधिसूचना
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के चुनाव में 339 आरक्षित सीटों पर आधी आबादी तकदीर आजमाएगी। आयोग के आदेश के बाद रविवार को डीएम ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दावेदार अभी से प्रचार में जुट गए हैं।
निर्वाचन आयोग से शनिवार को अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को डीएम एस राजलिंगम ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जिले में जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही जिले में रूटीन के कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों को रोक लग गई है। डीएम ने सोमवार को ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है।
पंचायत चुनाव की दुदुंभी बजते ही प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन कर्मचारियों की तैनाती के साथ उनके प्रशिक्षण की तैयारी में लगा है। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही प्रधानी के दावेदार अपनी ग्राम पंचायतों में प्रचार में जुट गए हैं।