फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Panchayat Bypolls in Amethi and Sultanpur

पंचायत उपचुनाव में प्रतिभा  काजोल, गायत्री व महेंद्र जीते

Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Bypolls in Amethi and Sultanpur
दो प्रधान चुने गए - फोटो : अमर उजाला

30 सितंबर को जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए उपचुनाव के दौरान 61.53 फीसदी वोट पड़े थे। मंगलवार को उपचुनाव की मतगणना हुई। मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। 

विज्ञापन

 विगत 30 सितंबर को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत प्रतिनिधियों के पदों का उपचुनाव हुआ था। पु

लिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव के दौरान 61.53 फीसदी मत पड़े थे। भदैंया विकास खंड के बभनगवां गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना मंगलवार को हुई। मतगणना के दौरान कुल 763 मतों की गणना की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह 427 मत प्राप्त कर विजयी रहीं।
विज्ञापन


उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्या देवी को 332 मत प्राप्त हुए। धनपतगंज ब्लॉक के कलखुरा गांव में ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार काजोल गौढ 394 मत पाकर विजेता बनीं। उनके प्रतिद्वंद्वी उग्रसेन को 301 मत प्राप्त हुआ। दोस्तपुर ब्लॉक के तेंदुआ महानिया गांव का नतीजा भी दोपहर तक आ गया। यहां प्रधान पद की उम्मीदवार गायत्री देवी 527 मत प्राप्त कर विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार महेंद्र विजेता रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र को पांच मतों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed