{"_id":"63a74351b45c983a8e78deca","slug":"oxegen-plant-sultanpur-news-lko663492725","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंद मिला जिला महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंद मिला जिला महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना से निपटने की तैयारियों में जुटे स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को झटका लगा। जिला महिला अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की बिजली आपूर्ति फॉल्ट की वजह से ठप हो गई। सीएमओ ने महिला अस्पताल के सीएमएस को तत्काल फॉल्ट दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ 27 दिसंबर को जिले भर में एक साथ कोविड से निपटने के लिए होने वाले मॉकड्रिल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से उस पर नजर रखी जाएगी।
जिला पुरुष और महिला अस्पताल में शनिवार को सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी कोविड से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बनाए गए 50 बेड और ऑक्सीजन प्लांट को देखा, जो ठीक मिले। सीएमओ को महिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण के तहत बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। इससे ऑक्सीजन प्लांट को आपूर्ति होने वाली विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया है। बिजली आपूूर्ति नहीं होने की वजह से ऑक्सीजन प्लांट बंद है। सीएमओ ने सीएमएस इसे तत्काल दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बिजली आपूर्ति में बाधा के चलते बंद है। उसे ठीक कराने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट में आईसीसीसी कंट्रोल रूम पूर्व में बनाया गया था। उसे 24 घंटे में चालू करने का निर्देश दिया गया है। 27 दिसंबर को पूरे जिले में एक साथ कोविड से निपटने के लिए मॉकड्रिल की जाएगी। कंट्रोल रूम से उसकी निगरानी होगी।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते मिले लोग
सुल्तानपुर। कोरोना की चौथी लहर के अंदेशे के बाद जारी की गई गाइडलाइन की लोग धज्जियां उड़ाते मिले। शनिवार को भी जिला अस्पताल में मरीज और चिकित्सक बिना मास्क के मिले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर की बात है। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने दो दिन पहले ही सभी चिकित्सकों को मास्क लगाकर ओपीडी में बैठने को निर्देश दिया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। यही हाल बस अड्डे का रहा। बसों पर लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी लोग बिना मास्क के ट्रेनों की प्रतीक्षा करते मिले।