फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Outrage over the murder of a female doctor, doctors will be on strike today

Sultanpur News: महिला डॉक्टर की हत्या से आक्रोश, आज हड़ताल पर रहेंगे चिकित्सक

Sat, 17 Aug 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the murder of a female doctor, doctors will be on strike today
सुल्तानपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बैठक कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर आक्रोश जताया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। सहमति बनी कि शनिवार को आईएमए के सभी डॉक्टर सुबह छह बजे से 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से मार्च करते हुए सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मांगपत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन



सुपर मार्केट में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घटी इस घटना से पूरा देश शर्मसार है। हम आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हैं। बेटी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि सभी डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहकर विरोध मार्च में शामिल हों। सचिव डॉ. अंकुर सेठ ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि डॉक्टर अस्पताल में ही सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार को बड़ा कदम उठाने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. रमेश ओझा, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. संदेश, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. आस्था त्रिपाठी, डॉ. एएन सिंह, डॉ. एपी अरोड़ा, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. एसके गोयल, डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. आरके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में सभी डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांधकर ओपीडी समेत अन्य कार्य किए। डॉक्टरों ने कहा कि अभी हम सांकेतिक विरोध कर रहे हैं, अगर सरकार नहीं चेती तो कार्य बहिष्कार कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed