फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Out-of-Control Car and Truck Overturn; Seven Injured

Sultanpur News: बेकाबू कार व ट्रक पलटी, सात घायल

Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Out-of-Control Car and Truck Overturn; Seven Injured
भदैंया। महानपुर गांव के पास रविवार सुबह आंधी-बारिश के बीच झारखंड से अयोध्या जा रही कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में झारखंड के रांची जिले के मोहननगर निवासी जीतू (28), मनिपाल (24), सुलोचना (22), दिनेश (21) व मोनीस (25) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया। वहीं से कुछ दूरी पर एक मिनी ट्रक भी बेकाबू होकर पलट गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में ट्रक पर सवार चालक गाजियाबाद निवासी मनीराम (30) व खलासी जयलाल (36) घायल हो गए। घायलों को निकट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हनुमानगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार गड्ढे में घुस गई। कार चालक बच गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन



एक्सप्रेसवे पर ऑटाे से टकराई कार, चार जख्मी

वलीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देहली गांव के पास शनिवार रात एक ऑटो में पीछे से अनियंत्रित कार टकरा गई। दुर्घटना में ऑटो पर सवार लखनऊ के सरोजिनीनगर निवासी महेंद्र यादव (27) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार चालक विशाल (25) निवासी औराही, कप्तानगंज जिला कुशीनगर, शैलेश प्रताप सिंह (42) निवासी विवेक पुरम तारामंडल जिला गोरखपुर, राहुल यादव (30) निवासी सोहराभार, सुनाया जिला आजमगढ़ घायल हो गए। घायलों को कुमारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है।

वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ाडाड कुवासी के पास रविवार सुबह बाराबंकी से खरबूजा लादकर बलिया जा रही पिकअप पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को मामूली चोट लगी है। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed