फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Opposition is not allowing to build house

Sultanpur News: खतौनी की भूमि विपक्षी नहीं बनाने दे रहे घर

Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Opposition is not allowing to build house
कादीपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार से शिकायत दर्ज कराते आ रहे कुछ फरियादी कर्मचारियों से बेबस नजर आए। एक फरियादी ने आरोप लगाया कि उसकी खतौनी की भूमि में विपक्षी घर नहीं बनवाने दे रहे हैं। फिलहाल डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



कादीपुर ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 280 शिकायतें आईं। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण का दावा किया गया है। उन्होंने आइजीआरएस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत अन्य ने भी शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन



डीएम ने अनुपस्थित रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी व जिला विकलांग अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। इस मौके पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ शिवम मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा लंभुआ, बल्दीराय, सदर व जयसिंहपुर में भी संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व अन्य ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क की नहीं कराई गई मरम्मत
कादीपुर । संपूर्ण समाधान दिवस में तीसरी बार प्रार्थना पत्र देने वाले खतीवपुर के विजय गिरी का कहना है कि सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत कराए जाने के लिए लगातार तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।



सात बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई पैमाइश
गोपालपुर सराय ख्वाजा निवासी कृष्ण देव सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव स्थित नाली एवं चक मार्ग पर कब्जा हो गया है। पैमाइश के लिए उन्होंने सात बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन लेखपाल पैमाइश न करके झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। इस वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।


15 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण
तहसील के समुदा गांव के राम कलप ने डीएम को अपना दुखड़ा सुनाया। बताया कि उनकी अपनी खतौनी की भूमि पर विपक्षी घर नहीं बनाने दे रहे हैं। पंद्रह बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।



पैसा वापस मांगने पर भगा दिया
ककना गांव की रामकली गौतम ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के एक व्यक्ति को 14 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करने के लिए दिया था। उन्होंने पैसा जमा नहीं किया। पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने गाली देते हुए भगा दिया। दो बार से संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed