फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Opposition beat up forest worker traveling on bike

Sultanpur News: बाइक से जा रहे वनकर्मी को विपक्षियों ने पीटा

Sun, 23 Jun 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opposition beat up forest worker traveling on bike
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर सरसवां मोड़ के पास शनिवार को सुबह बाइक से अंबेडकरनगर जा रहे वनकर्मी पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तपुर सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा देवरी निवासी रमेश कुमार पांडेय अंबेडकरनगर में वन विभाग में भीटी क्षेत्र में चौकीदार पद पर कार्यरत है। सुबह रमेश अपने परिचित राकेश कुमार तिवारी के साथ बाइक से अंबेडकरनगर ड्यूटी करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में प्रतापपुर सरसवां मोड़ पर घात लगाकर बैठे विपक्षी शिवम, देवानंद निवासी कटघरा देवरी, संतोष तिवारी व सत्यम निवासी धरमपुर थाना दोस्तपुर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने दोस्तपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए दोस्तपुर सीएचसी पर ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed