फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Only two EMOs deployed in emergency of trauma center

Sultanpur News: ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में सिर्फ दो ईएमओ की तैनाती

Sun, 28 Jan 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Only two EMOs deployed in emergency of trauma center
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में मानक के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। इमरजेंसी में सिर्फ दो ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की तैनाती है। इसका सीधा असर अस्पताल के संचालन पर पड़ रहा है। ऐसे में यहां गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल अपेक्षित चिकित्सा नहीं मिल पाती है। कॉलेज प्रशासन के अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन



सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को हायर मेडिकल सेंटरों जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा से अमहट में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की गई है। 30 बेड और 15 वेंटीलेटर की क्षमता वाले इस अस्पताल में मानक के अनुसार 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए चार ईएमओ की तैनाती होनी चाहिए ताकि आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में चिकित्सकों की इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी लगाई जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही रात्रिकालीन शिफ्ट में 12 घंटे की ड्यूटी करने वाले डॉक्टर को अगले दिन रेस्ट दिया जा सके, मगर ऐसा नहीं है। ट्रॉमा सेंटर में मात्र दो आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत व डॉ. रामानुज की ही तैनाती है। रात में मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों के सहारे इमरजेंसी सेवा के संचालन की औपचारिकता पूरी की जा रही है। इस बारे में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव का कहना है कि धीरे-धीरे व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। जल्द ही यह समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed