फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Only 40 percent gradation online.

40 फीसदी ही आंतरिक मूल्यांकन के अंक हुए ऑनलाइन

Wed, 03 Feb 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सके हैं। महज 40 फीसदी विद्यालयों ने ही आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक ऑनलाइन किए हैं।

विज्ञापन


जिले में मान्यता प्राप्त कुल 239 विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल के विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन पांच से 19 जनवरी तक हुआ है। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा का प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। इसके लिए सभी विद्यालयों को लॉगिन व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन


 विद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाए। अब तक जिले में सिर्फ 40 फीसदी विद्यालयों ने ही आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक ऑनलाइन न किए जाने से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट घोषित किए जाने में भी देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी होगा चेतावनी पत्र: डीआईओएस
सुल्तानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक अपलोड करने में विद्यालय शिथिलता कर रहे हैं। परिषद से 15 फरवरी अंतिम तिथि घोषित की गई है। जो विद्यालय 10 फरवरी तक वेबसाइट पर प्राप्तांक नहीं अपलोड कर सकेंगे, उनको चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed