Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The wheat crop will benefit from the intensifying cold

Sultanpur News: ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

Tue, 24 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The wheat crop will benefit from the intensifying cold
 शहर के पर्यावरण पार्क में मंगलवार दोपहर धूप में बैठे लोग। संवाद
सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह हल्का कोहरा और रात में बढ़ती ठंडक ने रबी की फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनानी शुरू कर दी हैं। गेहूं की बोआई के लिहाज से मौसम में आ रहा बदलाव किसानों के लिए राहत देने वाला है। दोपहर के समय घर की छतों और पार्कों में लोगों ने धूप में समय बिताया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने बताया कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए शुरुआती दौर में अनुकूल तापमान जरूरी होता है। रात में ठंडक बढ़ने से पौधों की जड़ों का विकास बेहतर होता है। कल्ले निकलने की प्रक्रिया तेज होती है। इसके विपरीत अधिक तापमान रहने पर पौधों का विकास प्रभावित हो सकता है। मौसम में आ रही ठंडक गेहूं की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है।
विज्ञापन


आगे और गिरेगा रात का पारा, बढ़ेगी ठिठुरन
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed