{"_id":"5dee86be8ebc3e87f54a26b1","slug":"only-19-percent-paddy-purchase-in-39-days-sultanpur-news-lko496856946","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक लक्ष्य के पास तक नहीं पहुंचे धान क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक लक्ष्य के पास तक नहीं पहुंचे धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
अमेठी। जिले में धान खरीद के लिए नामित आठ एजेंसियों के 57 क्रय केंद्रों की खरीद प्रगति बेहद धीमी है। खरीद शुरू होने के 39 दिन बाद भी सभी क्रय केंद्रों ने मिलकर अब तक मात्र 19.35 फीसदी धान की खरीद की है।
यह हाल तब है जब डीएम के निर्देश पर प्रतिदिन धान खरीद केंद्र का निरीक्षण कर प्रभारियों पर कार्रवाई हो रही है। आंकड़ों के अनुसार नोडल एजेंसी विपणन शाखा ने अब तक सर्वाधिक 20.52 व यूपी एग्रो ने सब से कम 14.83 फीसदी धान की खरीद की है।
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले में धान खरीद के लिए 94,300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए विपणन शाखा, पंजीकृत समिति, मल्टी सेक्टोरल एजेंसी, पीसीएफ, यूपी एग्रो, यूपीएसएस, कर्मचारी कल्याण निगम और भारतीय खाद्य निगम को एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विपणन शाखा को 44,000 एमटी, पंजीकृत समिति को 5,000 एमटी, मल्टी सेक्टोरल एजेंसी को 5,00 एमटी पीसीएफ को 22,000 एमटी, यूपी एग्रो को 3,800 एमटी, यूपीएसएस को 1,500 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम को 10,000 एमटी और भारतीय खाद्य निगम को 2,500 एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया था।
आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक धान खरीद नोडल एजेंसी विपणन शाखा के क्रय केंद्रों ने जबकि सबसे कम यूपी एग्रो के क्रय केंद्रों ने की है। कुल मिला कर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 18245,34 एमटी खरीद होने से लक्ष्य पूरा होना असंभव प्रतीत हो रहा है।
डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम ने बताया कि जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद हो रही है। केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों से संपर्क करने को निर्देश दिया गया है।
जिले में धान की फसल की कटाई विलंब से होने से शुरुआती दिनों में खरीद काफी कम हुई है। इन दिनों खरीद की प्रगति अच्छी है। समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
धान खरीद व्यवस्था की प्रभारी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि क्रय केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों की शत-प्रतिशत खरीद के साथ क्रय केंद्र व जिले का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है। धान खरीद में लापरवाही या किसानों को परेशान करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।