फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Online social audit work of Gram Panchayats completed

Sultanpur News: ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन सोशल ऑडिट का कार्य पूरा

Tue, 19 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Online social audit work of Gram Panchayats completed
सुल्तानपुर। बीते वित्तीय वर्ष के ऑनलाइन सोशल ऑडिट का कार्य पूरा हो चुका है। ऑडिट रिपोर्ट मिलने पर पंचायतराज विभाग की ओर से 261 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजी जा चुकी है। कुछ ग्राम पंचायतों के जवाब भी आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्याें का ऑनलाइन सोशल ऑडिट चल रहा था। टीम ने 979 ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट का काम कई चरणों में पूरा किया। ऑडिट के बाद टीम ने ग्राम पंचायतों में खामियां मिलने पर रिपोर्ट विभाग को भेजी थी। इसपर पंचायतराज विभाग की ओर से 261 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजी गई। कई चरणों में जारी नोटिस का कुछ ग्राम पंचायतों की ओर से जवाब आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों से आ रहे जवाब का अध्ययन किया जाएगा। सही जवाब नहीं मिलने पर अगला कदम उठाया जाएगा। अभी चालू वित्तीय वर्ष का सोशल ऑडिट नहीं शुरू हुआ है। वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद ही चालू वर्ष का सोशल ऑडिट ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed