फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One youth died in a road accident, another injured

Sultanpur News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 18 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One youth died in a road accident, another injured
चांदा (सुल्तानपुर)। गेहूं की मड़ाई के लिए रविवार की रात बाइक से डीजल लेने निकले दो युवकों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




चांदा थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव निवासी अवनीश सिंह (35) रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने दोस्त अवधेश निषाद के साथ चांदा रजबहा से होकर शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में परिगणा गेट के पास तेज रफ्तार एक जीप ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने अवनीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवधेश निषाद को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अहिरौला गांव में अवनीश सिंह की मौत से कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि राजनाथ सिंह के तीन पुत्रों में अवनीश सबसे छोटा था। बड़े बेटे अरुण सिंह और अरविंद सिंह हैं। अवनीश की मौत से पत्नी काजल सिंह बेसुध पड़ी हैं। अवनीश की इकलौती बेटी दर्शिका दो साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed