फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One week time being given for weighing paddy

Sultanpur News: धान तौल के लिए दिया जा रहा एक सप्ताह का समय

Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
One week time being given for weighing paddy
कादीपुर/भदैंया (सुल्तानपुर)। धान क्रय केंद्रोंं पर भंडारण के लिए जगह की कमी के चलते खरीद सुस्त हो गई है। धान की तौल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर खतौनी स्तयापन, आनलाइन फीडिंग आदि का झंझट ज्यादा रहता है। इससे आढ़तियों को धान बेच देते हैं।
विज्ञापन


कादीपुर में खाद्य एवं रसद विभाग से दो धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को धान बेचने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। कादीपुर में क्रय केंद्र प्रथम पर 340 किसानों से अभी तक 17,437़ 60 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन


क्रय केंद्र द्वितीय पर 312 किसानों से 16,668 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिला मुख्यालय के गोदामों में भंडारण की जगह न होने से सीएमआर का उतार कम हो रहा है जिससे धान भेजने में समस्या हो रही है। क्रय केंद्र के गोदाम पर भी धान को रखने के लिए जगह की कमी की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केंद्र पर धान बेचने आये बरवारीपुर गांव के किसान राम बहाल सिंह ने बताया कि 12 क्विंटल धान की तौल कराई है। बनके गांव के किसान राजू वर्मा ने बताया कि कई दिनों के बाद उनका नंबर लगा है। कुछ देर बाद उनका धान तौला जाएगा।

भदैंया के विपणन शाखा धान खरीद केंद्र पर अभी तक 153 किसानों से 14 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। गोदाम पर धान डंप है, निकासी काफी धीमी है लेकिन पर्याप्त जगह होने से खरीद प्रभावित नहीं है। जो किसान आ रहे है, उनकी खरीद हो रही है।

विपणन निरीक्षक शिशिर कांत गर्ग ने बताया कि इस बार कम संख्या में किसान आ रहे हैं। गोदाम पर धान डंप है जिसकी निकासी सुस्त है लेकिन खरीद पर इसका असर नही है।

टोडरपुर के किसान शिव बहादुर यादव ने बताया कि ऑनलाइन खतौनी सत्यापन की समस्या के चलते धान आढ़ती को बेच दिया। किसान विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकारी खरीद पर खतौनी सत्यापन, ऑनलाइन फीडिंग की समस्या के चलते आढ़ती को धान बेच दिया।


इस संबंध में कादीपुर के विपणन निरीक्षक शिव बालक यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भंडारण क्षमता में कमी होने के चलते किसानों को तौल के लिए कुछ दिनों बाद का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed