{"_id":"5f46930b8ebc3e41036845e5","slug":"one-died-from-corona-sultanpur-news-lko5369971155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित प्रौढ़ की इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित प्रौढ़ की इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर निवासी एक कोरोना संक्रमित दर्जी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही जिले में 26 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को उनके स्वास्थ्य के मुताबिक सेंटर व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने संक्रमितों की रिपोर्ट दी है। जारी रिपोर्ट में काफी दिनों बाद लखनऊ लैब को जांच के लिए 23 अगस्त को भेजे गए सैंपलों में सभी निगेटिव आए हैं। हालांकि एंटीजन टेस्ट व ट्रूनेट जांच व पोर्टल पर 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जांच में एंटीजन टेस्ट में 21, पोर्टल पर दो व ट्रूनेट में पांच संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइंस के दो सिपाही, सीएचसी मोतिगरपुर का एक कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो मरीजों व होम आइसोलेशन में रह रहे 35 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही शहर के दरियापुर निवासी एक दर्जी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मंगलवार की रात मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीएमओ के मुताबिक, जिला अस्पताल में मौत के बाद हुई जांच में पीड़ित मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह शहर के ठठेरी बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान करता था।