फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One dead in collision between two bikes

Sultanpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
One dead in collision between two bikes
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज कस्बे के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के रेवली बगियागांव निवासी वैभव (17) अपने चचेरे भाई अनुभव (19) के साथ बाइक से सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय की ओर आ रहा था। बाइक अनुभव चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज कस्बे में एक अन्य बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक का चालक काफी तेज रफ्तार में था। उसकी टक्कर से वैभव बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। हादसे में वैभव व अनुभव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां अनुभव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed