फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one dead in a fight between two groups

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, किशोर की मौत

Thu, 07 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
one dead in a fight between two groups
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किशोर की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासी रणजीत व बालमुकुंद के परिवार के बीच दो दिन पहले कपड़ा फैलाने को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से गीता (35), साधना (21), चंद्र प्रकाश (16), रणजीत (40) व दूसरे पक्ष से पूजा (26), लालू राम (42), ऊषा (21), बालमुकुंद (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चंद्र प्रकाश की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह चंद्र प्रकाश की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष से साधना की तहरीर पर बालमुकुंद, ऊषा, पूजा, लल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि दूसरे से बालमुकुंद की तहरीर पर रणजीत, चंदन, गीता व साधना के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी का केस दर्ज किया है। किशोर की मौत के बाद दर्ज केस में गैर इरादतन हत्या की धारा की बढ़ाई जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed