फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One arrested in gang rape case, another absconding

Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
One arrested in gang rape case, another absconding
लंभुआ (सुल्तानपुर)। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस ने मदनपुर बाजार के पास से एक आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन

आरोपी विकास यादव भागने के लिए फोरलेन के किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट लगा दिया है। स्कूल के दस्तावेज में दर्ज आयु में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद धारा बढ़ाई गई है। अभी दूसरा आरोपी फरार है।
पीड़िता की मां के मुताबिक बृहस्पतिवार रात गांव के ही विकास यादव और कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी ने उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वह घर में अकेली थी, परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को मारापीटा था। दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। शुक्रवार को पूरे दिन तक पीड़िता घर में ही बेसुध पड़ी थी। शनिवार सुबह उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी तो मां के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने पीड़िता के स्कूल दस्तावेज की जांच की तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम होने की पुष्टि हुई। पीड़िता एक कॉलेज में कक्षा-12 की छात्रा है। लंभुुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पकड़ा गया आरोपी विकास यादव गैर प्रांत में मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। इस बीच उसने वारदात को अंजाम दे दिया। विकास के पास से एंड्रायड मोबाइल भी मिला है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed