फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One arrested for trying to convert

Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में एक गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested for trying to convert
विवाद की जानकरी पर एकत्र हुए ग्रामीण ं
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में ईसाई अनुयायियों की धर्म सभा में कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। बजरंग दल ने सभा में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा शिकायत पुलिस से की। पुलिस के पहुंचने से पहले अधिकांश लोग भाग निकले। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से धार्मिक पुस्तकें व प्रचार सामग्री मिली है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की एक सभा चल रही थी। तभी बजरंग दल संयोजक गौरव पांडेय व प्रांजल सिंह पहुंच गए। आरोप है कि सभा कराने वाले बेचू आजाद उर्फ छेदी लाल गरीब व्यक्तियों व बीमार-पुरुष महिलाओं को ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवा रहा था। मना करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जानकारी गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस रामदासपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी बेचू आजाद को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस ने ईसाई मिशनरी से संबंधित धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। गांव निवासी जियालाल कोरी ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए बेचू आजाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed