फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Old contract of Tempo taxi parking stand cancelled

Sultanpur News: टेंपो टैक्सी पार्किंग स्टैंड का पुराना ठेका निरस्त

Sun, 22 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old contract of Tempo taxi parking stand cancelled
सुल्तानपुर। शहर में टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का पुराना ठेका निरस्त कर नगर पालिका ने शनिवार को नया आवंटित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, नए टेंडर को प्रकाशित करने बाद तीन फर्मों ने आवेदन किया था। शुक्ला इलेक्ट्रिकल्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी की अधिकतम बोली 55,150 रुपये पर ठेका दिया गया है।
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष में नगर पालिका की ओर से तीसरी बार शहर में टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का ठेका आवंटित किया गया। पहली बार आवंटित ठेके में ई रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा प्रदर्शन किया था। नगर पालिका ने जांच कराने के बाद ठेका निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरी बार तीन मई को अधिकतम बोली 49,500 पर यश कंस्ट्रक्शन फर्म को पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका दिया था। पुराने आवंटित ठेके में नगर पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस वजह से दूसरा ठेका भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का ठेका शुक्ला इलेक्ट्रिकल्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर अरुण शुक्ल को दिया गया। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि ठेका आवंटित कर दिया गया है। अनुबंध के अनुरूप ही वसूली का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed