Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Offered *arghya* (libation) to the setting sun and prayed for happiness and prosperity

Sultanpur News: डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Offered *arghya* (libation) to the setting sun and prayed for happiness and prosperity
डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  
सुल्तानपुर। संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ रविवार शाम छठ व्रती महिलाओं ने आदि गंगा गोमती के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के लिए शहर के सीताकुंड घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गन्ना, फल, फूल और मिष्ठान से सजे सूप लेकर पहुंचीं महिलाओं ने विधि-विधान से छठ मइया की पूजा-अर्चना की। घाट पर छठ मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


सुबह से ही सीताकुंड घाट पर पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते-होते व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ बढ़ती गई। 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेकर महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर बनाई गईं अलग-अलग वेदियों पर पूजा-अर्चना हुई। रोशनी से जगमग घाट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम नजर आया। विनोबापुरी में गोमती तट पर गरिमा सिंह, अर्चना तिवारी और साधना मिश्रा ने भी परिजनों के साथ पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने रात सीताकुंड मंदिर और अस्थायी रैन बसेरे में बिताई।
विज्ञापन

सोमवार भोर में व्रती महिलाएं दोबारा घाट पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पारण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा करेंगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने बताया कि सोमवार दोपहर तक घाट पर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने संभाली पूजा की जिम्मेदारी
छठ पर्व पर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। वे पूजन सामग्री जुटाने से लेकर घाट पर व्यवस्था बनाने तक में सहयोग करते नजर आए। शिवांश सिंह और आर्जव सिंह ने बताया कि उनकी मां पूनम सिंह सात साल से छठ व्रत रख रही हैं। संजय सिंह की पत्नी रेखा सिंह भी 20 साल से व्रत कर रही हैं। उनके बेटे मयंक सिंह ने बताया कि पर्व पर पूरा सीताकुंड धाम भक्तिमय हो जाता है।

सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाने की होड़
सीताकुंड धाम में श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। यहां महिलाओं और युवतियों में तस्वीरें खिंचवाने का खासा उत्साह रहा। परिजनों के साथ फोटो लेने के लिए लोगों की कतार लगी रही।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
भीड़ को देखते हुए दीवानी चौराहे से सीताकुंड घाट तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। महिला और पुरुष सिपाही लगातार गश्त करते रहे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


मकरीकुंड सरोवर और पक्के सगरा में भी दिया अर्घ्य

सूरापुर/दोस्तपुर। विजेथुआ धाम में व्रती महिलाओं ने मकरीकुंड सरोवर घाट पर जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने गन्ने और सूप के साथ पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। वहीं, दोस्तपुर के पक्के सगरा में भी महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला रमेश सोनकर, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, किन्नर बोर्ड की सदस्य मधु काजल और विशाखा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed