फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Objections sought for demarcation action

सीमांकन कार्रवाई के लिए मांगी गई आपत्तियां

Wed, 30 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Objections sought for demarcation action
सुल्तानपुर। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के पुनर्गठन में हुई कमियों को दूर करने के लिए सीमांकन की कार्रवाई चल रही है। पंचायत राज विभाग ने सीमांकन कार्रवाई के लिए लोगों से आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

परिसीमन की कमियों को दूर करने के लिए नए नक्शे का पुराने नक्शे से मिलान कराया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास भवन में प्रदर्शित नक्शों का अवलोकन करके मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र सीमा निर्धारण की कार्रवाई केवल नगर पंचायत लंभुआ के सृजन से विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंख्या मानक के सापेक्ष उत्पन्न विचलन को समाप्त करने के लिए की गई है। इस कार्रवाई के लिए तैयार अनंतिम सीमांकन के निर्धारण के लिए सभी पूर्व वार्डों के मानचित्र को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिकर्ताओं से आपत्तियों को सीमांकन मानचित्र को अवलोकित करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। पूर्व के सीमांकन पर ही प्रस्तुत आपत्तियां पोषणीय नहीं है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि एक जनवरी 2021 तक हर हाल में लोग अपनी आपत्ति के साथ संस्तुत वैकल्पिक व्यवस्था भी प्रस्तुत करें। परिसीमन में गड़बड़ी को दूर करने के लिए नए नक्शे का पुराने से मिलान कराया जाएगा।

दोनों नक्शों को विकास भवन में प्रदर्शित कराया कराया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास भवन में प्रदर्शित नक्शों का अवलोकन किया। उन्होंने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed