{"_id":"5f74bb058ebc3e9bc734400e","slug":"objection-sultanpur-news-lko542855316","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के कामकाज पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के कामकाज पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के होम आइसोलेशन क़े दौरान उनके कामकाज पर आपत्ति जताई है। नाराज सभासदों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के होम आइसोलेशन को मुद्दा बनाकर बुधवार को कई सभासद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। सभासदों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं।
शासन में उन्हें 29 सितंबर को वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। होम आइसोलेशन में होने के बाद भी वे घर से नगर पालिका की पत्रावलियों का अवलोकन व कामकाज कर रही हैं।
विज्ञापन
इससे अन्य नगर पालिका कर्मी भी संक्रमित हो सकते हैं। सभासदों ने पुलिस अधीक्षक से उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, अमोल बाजपेयी, मंजू सिंह, डॉ. संतोष सिंह, कुसुमलता, राजदेव शुक्ल, माया सोनकर समेत अन्य कई सभासद शामिल रहे।