फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nurses protest

सातवें वेतन आयोग पर नर्सों ने जताई नाराजगी

Fri, 26 Feb 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nurses protest

राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेशीय आह्वान पर नर्सों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन के दौरान सातवें वेतन आयोग पर नाराजगी जताते हुए नर्सों ने जमकर नारेबाजी की तथा निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले जिला अस्पताल में नर्सों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया। संघ के मंत्री राज प्रताप सिंह ने बताया कि सातवें वेतन आयोग से नर्सिंग संवर्ग में गहरा असंतोष है। नर्सिंग संवर्ग के कर्मियों के वेतनमान में पे ग्रेड, एंव भत्तों आदि के संबंध में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद नाम क्रमश: सहायक नर्सिंग सिस्टर, उप नर्सिंग सिस्टर कर दिया गया है। यह अत्यंत खेदजनक है।
विज्ञापन


इंडियन नर्सिंग काउंसिल में इस नाम का कोई पद नहीं है। इसे लेकर नर्सेज संघ ने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में अनारा देवी, सुंदरकली सिंह, वैजयंती सिंह, एसबी सिंह, श्यामरती सोनी, एलिस खान, दुर्गावती पाल, चंद्रावती, आशा देवी, सुरसती, प्रेमलता सरिता, रमा सिंह, जगपती, मुन्नी, रुमाली, शांति देवी, उर्मिला सिंह, ऊषा वर्मा मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed