फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now exams will be held every month in Kasturba schools.

Sultanpur News: कस्तूरबा विद्यालयों में अब हर महीने होगी परीक्षा

Fri, 05 Apr 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Now exams will be held every month in Kasturba schools.
दूबेपुर ब्लॉक ​स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करतीं  छात्राएं। स्रोत-​शिक्षा वि
सुल्तानपुर। कस्तूरबा विद्यालयों में अब मासिक परीक्षा ली जाएगी। हर महीने की पहली और दूसरी तारीख तक और अवकाश होने की स्थिति में अगले दो दिनों के अंदर सभी विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन



सभी विषयों की मासिक परीक्षाओं के लिए छात्राओं की एक ही टेस्ट कॉपी बनवाई जाएगी। प्रत्येक महीने उस पर अंकित मार्क्स सुरक्षित रखे जाएंगे। मासिक परीक्षा के अंकों को छात्राओं की शैक्षणिक प्रोफाइल में अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा का निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित होते हैं। यहां छात्राएं रहकर अध्ययन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने पिछले साल कस्तूरबा विद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए छात्राओं के बेसलाइन असेसमेंट व मूल्यांकन के साथ मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया था।


इसी के मद्देनजर दो अप्रैल को कस्तूरबा विद्यालयों में हर महीने परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल स्तर पर ही प्रश्नपत्र बनाकर हर महीने छात्राओं की परीक्षा ली जाए और प्रश्नपत्रों को विद्यालयों में सुरक्षित भी रखा जाए। कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण करने वाले अधिकारी कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद उन पर अपनी रिपोर्ट लिखेंगे।




जिलों से मांगा गया ब्योरा

कस्तूरबा विद्यालयों में मासिक परीक्षा कराने का निर्देश मिला है। परीक्षा की तैयारी को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जिलों से ब्योरा मांगा गया है। पहले सिर्फ छमाही और वार्षिक परीक्षाएं कराई जाती थीं। मासिक व त्रैमासिक परीक्षाएं कराने का प्रावधान नहीं था।
-रामसागर पति त्रिपाठी, एडी बेसिक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed