फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Notice to 19 coaching institutes for not following the rules

Sultanpur News: नियमों का पालन न करने पर 19 कोचिंग संस्थानों को नोटिस

Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to 19 coaching institutes for not following the rules
सुल्तानपुर। नियमों का पालन न करने वाले 19 कोचिंग संस्थानों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को नोटिस भेजा है। कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन




जिले में कई कोचिंग संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। निर्धारित समय में जरूरी औपचारिकताओं को पूरा न करने वाले कोचिंग संचालकों पर शिक्षा विभाग की ओर से नकेल कसनी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने कार्यालय में आवेदन जमा करने के बाद तैयार चालान प्राप्त न करने के आरोप में सात कोचिंग संस्थान, चालान प्राप्त करने के बाद जमा रसीद की प्रति उपलब्ध न कराने के आरोप में चार कोचिंग संस्थान को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन




इसके अलावा चालान जमा करने के बाद आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न करने के आरोप में आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस भेजा गया है। डीआईओएस ने नोटिस भेजकर कोचिंग संस्थानों को जरूरी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस ने बताया कि ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने अभिभावकों को निर्देश दिया है कि वे बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे कोचिंग संस्थान में अपने बच्चों का प्रवेश न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed