फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Not easy task to clean the water tanks

जर्जर टंकियों की सफाई में जोखिम

Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 22 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Not easy task to clean the water tanks
गंदा पानी पीना मजबूरी - फोटो : अमर उजाला

शहर में लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए नगर पालिका की ओर से पुरानी टंकियों की सफाई कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। टंकियां इतनी जर्जर हैं और कोई भी कर्मचारी इनपर चढ़ने को तैयार नहीं है। शहरी क्षेत्र में अभी दो टंकियों से आपूर्ति की जा रही है। 22 ट्यूबवेलों से 25 वार्डों में होने वाली वाटर सप्लाई के लिए डोजर लगाए गए हैं। टंकियों के पानी की स्वच्छता के लिए क्लोरीनेशन कराया जाता है। 

विज्ञापन



शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं लेकिन पानी की टंकियों की सफाई का कार्य चुनौती बना है। पुरानी जर्जर हो चुकी टंकियों में सफाई करने का खतरा उठाने को कोई कर्मचारी तैयार नहीं हैं। सप्लाई लाइन में डोजर व क्लोरीनेशन के जरिए पानी को शुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में दो पानी की टंकियों से आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका स्थित पानी की टंकी की क्षमता 550 किलोलीटर की है। जलकल स्थित पानी की टंकी की क्षमता 250 किलोलीटर है। दोनों टंकियां काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। अभी भी इन्हीं टंकियों के भरोसे शहर के विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति की जा रही है। पालिका के अधिकारियों के मुताबिक दोनों टंकियों की सफाई का कार्य काफी जोखिम भरा है। इस वजह से कोई भी कर्मचारी पानी की टंकी की सफाई के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में सप्लाई लाइन में डोजर लगाकर क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में 22 ट्यूबवेलों से सप्लाई दी जा रही है। पानी की अशुद्धियों को दूर करने के लिए 22 डोजर मशीन लगाई गई है। इन मशीनों के संचालन के लिए तीन फिटर को पालिका की ओर से तैनात किया गया है जो नियमित मशीनों का निरीक्षण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed