फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Non-bailable warrant against co-accused of former Nagar Panchayat President upheld

Sultanpur News: पूर्व नपं अध्यक्ष के सहआरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू बरकरार

Wed, 17 Jun 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against co-accused of former Nagar Panchayat President upheld
सुल्तानपुर। अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे फर्जीवाड़े के आरोप से जुड़े मामले में बुधवार को एफटीसी जज भव्या श्रीवास्तव की अदालत में पूर्व नपं अध्यक्ष व लल्लू सोनी की तरफ से हाजिरी माफी अर्जी पेश की गई। सह आरोपी पुजारी लाल व लालजी यादव हाजिर रहे। इस मामले में सह आरोपी संगम लाल की अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट से पूर्व में खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी संगमलाल के खिलाफ पूर्व से ही जारी एनबीडब्ल्यू व फरार घोषित होने की कार्रवाई बरकरार है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख तय की है। कोतवाली अमेठी के कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी एवं कस्बे के ही आरोपीगण सगे भाई लल्लू प्रसाद सोनी, लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed