{"_id":"643c46427c631db622039c34","slug":"nomination-for-the-post-of-president-and-councilor-from-today-sultanpur-news-c-13-1-186947-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन आज से
Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार सुबह 11 बजे से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन शुरू होगा। इसे देखते हुए भीड़ रोकने व सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। नाम निर्देशन के दौरान मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक पुलिस व पीएसी लोगों पर नजर रखेगी।
जिले में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन होना है। नामांकन स्थल से ही लोग पर्चा खरीद सकेंगे। बाद में उसी जगह पर्चा दाखिल भी करना होगा। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में बनाए गए छह नामांकन स्थलों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। नाम निर्देशन के दौरान भीड़ को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट गेट बंद रहेगा।
गेट व आसपास प्रत्याशियों के साथ जाने वाली भीड़ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। लोगों को नगर पालिका गेट व विकास भवन के पहले ही रोक लिया जाएगा। नामांकन स्थल पर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी के साथ सिर्फ तीन लोग ही अंदर प्रवेश पा सकेंगे। इसमें प्रत्याशी के साथ एक अभिकर्ता, एक प्रस्तावक व एक अन्य व्यक्ति सहयोग में जा सकेगा। प्रशासन ने नामांकन में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।